RBI प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्‍स में 1010 अंकों का उछाल, निफ्टी में 3.17% की तेजी

नई दिल्‍ली । सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजार में अच्‍छी तेजी देखी जा रही है। बीएसई के सेंसेक्‍स में 1010.56 अंक यानी 3.30 फीसद की तेजी देखी गई और यह 31,613.17 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 3.17 अंकों की तेजी के साथ 9,277.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। थोड़ी ही देर में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होने वाली है।

निफ्टी50 में शामिल जिन कंपनियों में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही थी उनमें टीसीएस (6.29 फीसद), एचडीएफसी (6.16 फीसद), एक्सिस बैंक (5.85 फीसद), आईसीआईसीआई बैंक (5.15 फीसद) और बजाज फाइनेंस (5.01 फीसद) शामिल हैं। वहीं, सन फार्मा में 0.77 फीसद और नेस्‍ले इंडिया में 0.17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई

शुक्रवार को 9.16 बजे बीएसई का सेंसेक्‍स 1063.78 अंकों के उछाल के साथ 31666.39 अंकों पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 309.50 अंक यानी 3.44 फीसद की तेजी के साथ 9302.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version