बड़ी खबर: RBI ने लिया 2000₹ के नोट वापस लेने का फैसला, बाजार प्रचलन में मौजूद नोट वैध रहेंगे

RBI ने बड़ा फैसला लिया है उसने 2000₹ के नोट वापस लेने का निर्णय लिया है लेकिन बाजार प्रचलन में मौजूद नोट वैध रहेंगे मतलब जो नोट चल रहे हैं वह चलते रहेंगे, पर नए नोट बाजार में नहीं आएंगे। इस बारे में जल्द ही आपको पूरी जानकारी दी जाएगी। क्लीन नोट पालिसी के तहत यह फैसला लिया गया है। फिलहाल यह नोट लीगल टेंडर रहेगा। हालांकि अगर आपको नोट वापस करना है तो 30 सितंबर तक उसे वापस किया जा सकता है। आरबीआई ने यह भी कहा कि इससे किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि यह नोट अभी पूरी तरह वैलिड हैं।

रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए. ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था.

पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2000 रुपये के नोट कम नजर आ रहे थे. लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रुपये नोट नहीं निकल रहे हैं. इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी.

RBI के अनुसार लोगों को बैंक जाकर नोट एक्सचेंज किये जा सकते हैं साथ ही 2 हजार के नोट रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी नोट बदले जा सकते हैं। यह तारीख 23 मई से 30 सितंबर तक हो सकेगा। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं।

news updating..

Exit mobile version