Ravi Sinha new RAW Chief भारत की खुफिया एजेंसी RAW के चीफ बने कटनी में ASP रहे रवि सिन्हा

Ravi Sinha देश की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के चीफ की नई नियुक्ति कर दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार (19 जून) को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया. रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर हैं. नियुक्तियों पर कैबिनेट की समिति ने सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दी है. वे वर्तमान आरएडब्ल्यू प्रमुख सामंत गोयल की जगह लेंगे।

रवि सिन्हा कटनी में एडीशनल SP रह चुके हैं

रवि सिन्हा अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में नियुक्ति के दौरान पहली बार बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी में पदस्थ हुए थे। तब कटनी जिला नहीं बना था। जबलपुर जिले के आधीन कटनी में पहली बार किसी युवा आईपीएस को कटनी सम्भालने की जिम्मेदारी मिली थी। वर्ष 1993 -94 में वह कुछ वक्त कटनी के एड एसपी रहे इस दौरान उनकी कार्यप्रणाली ने लोगों को खूब प्रभावित किया था।

वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ सामंत गोयल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उसी दिन रवि सिन्हा भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी के प्रमुख का पदभार संभालेंगे. सिन्हा का कार्यकाल 2 साल का होगा.

1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में तैनात हैं. कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आरएडब्ल्यू के सचिव के रूप में दो साल के लिए सिन्हा के कार्यकाल को मंजूरी दी है.

Exit mobile version