Site icon Yashbharat.com

Rashi: 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग, मिथुन-तुला सहित इस राशि के जातक जीवन में पाएंगे धन और शौहरत

images 6

Rashi

Rashi: 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग, मिथुन-तुला सहित इस राशि के जातक जीवन में पाएंगे धन और शौहरत।  शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं। वह एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं।

उसी राशि में वापस लौटने में 30 साल का समय लग जाता है। कर्मफलदाता फिलहाल अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। इस समय शनैश्चर शश राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। करीब 30 वर्ष बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग बना है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में केंद्र त्रिकोण योग का बनना शुभ होता है। इससे जीवन में कई क्षेत्रों में मुनाफा मिलता है। आइए आगे जानते हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग मिथुन राशि के जातकों को विशेष फल देता है। अपने काम मनचाहे तरीके से पूरे करने में सफल रहेंगे। अगर शादीशुदा हैं तो ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। युवाओं को काम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

 

तुला राशि

तुला राशि के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

विदेश जाने के लिए प्रयासरत जातकों को केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी। जॉब की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के रिजल्ट सकारात्मक प्राप्त हो सकते हैं।

Exit mobile version