कटनी में वर्षों बाद मिला दुर्लभ ‘दोमुंहा’ सांप, वन विभाग को सौंपा गया

कटनी में वर्षों बाद मिला दुर्लभ ‘दोमुंहा’ सांप, वन विभाग को सौंपा गय

कटनी। भारत में पाए जाने वाले सबसे दुर्लभ सांपों में से एक, जिसे आम बोलचाल में दोमुंहा सांप तथा अंग्रेज़ी में Red Sand Boa कहा जाता है, कई वर्षों बाद पुनः कटनी जिले में देखा गया है।

यह दुर्लभ सांप पशु प्रेमी एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास को मिला। सांप मिलने के बाद उन्होंने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

जानकारों के अनुसार रेड सैंड बोआ एक विषहीन (non-venomous) प्रजाति है, जिसे इसकी पूंछ के आकार के कारण आमतौर पर “दोमुंहा सांप” कहा जाता है। अवैध तस्करी और अंधविश्वासों के कारण यह प्रजाति अक्सर चर्चा में रहती है, इसलिए इसके संरक्षण का विशेष महत्व है।

वन विभाग ने सांप को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की है तथा उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और दुर्लभ प्रजातियों की सुरक्षा में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

Exit mobile version