Site icon Yashbharat.com

रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का पूजन एवं भोज, भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटी खिचड़ी,दिवंगत राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं सुनील रांधेलिया की पुण्यस्मृति में हुआ सेवा आयोजन, सेवा और संस्कारों का दिया संदेश

Picsart 26 10 16 16 21 56 111 1

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का पूजन एवं भोज, भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटी खिचड़ी,दिवंगत राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं सुनील रांधेलिया की पुण्यस्मृति में हुआ सेवा आयोजन, सेवा और संस्कारों का दिया संदे

 

कटनी। शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर रांधेलिया परिवार द्वारा दिवंगत अम्मा जी श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं पिता स्वर्गीय सुनील रांधेलिया की पुण्यस्मृति में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज पैलेस में विधि-विधान से 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। वहीं, पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

राज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कन्याओं के चरण पूजन के साथ परिवार के सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ मानवता, परोपकार और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि यह आयोजन दिवंगत अम्मा जी एवं पिताजी की पुण्यस्मृति को समर्पित था। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार ने पारिवारिक संस्कारों, धार्मिक परंपराओं और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

पुत्र संभव रांधेलिया ने कहा कि परिवार आज भी अम्मा जी और पिताजी के बताए मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने सेवा को धर्म, संस्कारों को धरोहर और परोपकार को जीवन का सच्चा उद्देश्य बताया।

इस अवसर पर श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया, श्रीमती श्वेता रांधेलिया एवं सम्राट रांधेलिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले और परिवार को निरंतर जनसेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्राप्त हो।

कार्यक्रम में रवि शिवहरे, रजनी परमार, मदन दुबे, दीपक तिवारी, अजय रैकवार, आशीष दुबे, राम यादव, हरदास साहू, रेणुका निषाद, शिवम निषाद, विनय रैकवार, पवन सिंह, दीपक बर्मन, सुमन बर्मन, मुकेश सिंह, पप्पू एवं टीकाराम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

परिवार ने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।

Exit mobile version