Site icon Yashbharat.com

हरदुआ के रामेश्वर सिंह ने प्राणीशास्त्र में पी.एच.डी. उपाधि की हासिल

IMG 20250801 WA0043

हरदुआ के रामेश्वर सिंह ने प्राणीशास्त्र में पी.एच.डी. उपाधि की हासि

कटनी- पंण्डित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल ने रामेश्वर सिंह को प्राणीशास्त्र में पी.एच.डी. उपाधि प्रदान की है। रामेश्वर, ग्राम हरदुआ कारीतलाई विजयराघवगढ़ कटनी के रहने वाले है, यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उनका शोध, “मौसमी बदलाव एवं मानव जनित गतिविधियों के कारण शहडोल जिले के सतही और भूजल गुणवत्ता पर प्रभाव का आकलन”, शासकीय महाविद्यालय, पुष्पराजगढ़ की प्राचार्य डॉ. संगीता माशी के निर्देशन में पूरा हुआ।

रामेश्वर ने मौसमी परिवर्तनों (मानसून, ग्रीष्म, शीत) के दौरान जल की गुणवत्ता में बदलाव, जैसे पीएच मान और घुलित ऑक्सीजन, का अध्ययन किया। साथ ही, उन्होंने औद्योगिक अपशिष्ट, कृषि रसायन और शहरी कचरे जैसे मानव जनित कारकों के प्रभाव को जांचा यह शोध जल प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और संरक्षण के उपाय सुझाने में महत्वपूर्ण है। शहडोल में जल संसाधनों की स्थिरता के लिए यह अध्ययन नीति-निर्माण में सहायक हो सकता है।

रामेश्वर ने अपनी सफलता के लिए डॉ. संगीता माशी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, परिजनों और मित्रों का आभार व्यक्त किया। उनकी यह उपलब्धि शहडोल के शैक्षणिक समुदाय के लिए गौरवमयी है और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देती है। यह अन्य शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। रामेश्वर को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गयी l

Exit mobile version