Site icon Yashbharat.com

परिवारिक विवाद को लेकर की गई रमाकांत की हत्या

IMG 20240119 WA0006

कटनी। विजयराघवगढ़ थानांतर्गत बंजारी खजूरी मार्ग पर एक 23 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक परिवारिक विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

विजयराघवगढ़ पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, तीन गिरफ्तार

गौरतलब है कि मैहर जिले के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम धनवाही निवासी 23 वर्षीय रमाकांत पिता कृष्ण कुमार पटेल की रक्तरंजित लाश बंजारी खजुरी मार्ग पर एक पुलिया के पास से बरामद की गई थी।

लाश से कुछ दूरी पर रमाकांत की मोटरसाइकिल भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामला धारा 302, 201 के तहत दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को इस मामले में सफलता मिल गई है और पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने परिवारिक विवाद को लेकर रमाकांत की हत्या कर दी थी।

Exit mobile version