Site icon Yashbharat.com

Ram Lala Pran Pratishtha Video: आज गर्भगृह में होंगे विराजमान, प्रिय भक्त हनुमान से मिलने के बाद राम लला ने किया मंदिर में प्रवेश

18 01 2024 ram lala news jan 18 2024 0 744483

Ram Lala Pran Pratishtha Video: आज गर्भगृह में विराजमान होंगे।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान (Ram Mandir Pran Pratishtha) का गुरुवार को तीसरा दिन है।

इससे पहले बुधवार देर शाम राम लला की श्यामवर्ण प्रतिमा को क्रेन की मदद से मंदिर परिसर में लाया गया। इस प्रतिमा को अभी गर्भगृह में रखा गया था। आज और कल के अनुष्ठान में इस प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। नव्य व भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में प्रतिष्ठित की जाने वाली रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा बुधवार को हनुमानगढ़ी से होते हुए रात्रि आठ बजे राम मंदिर में पहुंची। इस दौरान भक्तों ने जय सिया राम और जय श्रीराम का उद्घोष किया।

 

Ayodhya News LIVE

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, मूर्ति को गुरुवार को गर्भगृह में स्थापित किए जाने की संभावना है।

7 : 54 : 36 AM

उज्‍जैन में महाकालेश्‍वर मंदिर परिसर में भगवान राम के भक्ति गीतों पर नृत्य

वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें

Ram Lala Pran Pratishtha: भगवान राम की छपी तस्वीर वाले 500 रुपये के नए नोट जारी! RBI की तरफ से कोई भी सफाई नहीं दी

Ayodhya News LIVE: राम लला ऐसे पहुंचा परिसर तक, देखिए वीडियो

  •  श्यामवर्णी रामलला के इस विग्रह को अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इसे रामघाट स्थित विवेक सृष्टि अंतरराष्ट्रीय ध्यान योग केंद्र में निर्मित किया है। बुधवार को इस विग्रह को राम मंदिर परिसर में लाया गया।
    • सबसे पहले विग्रह को ट्रक पर रखकर कड़े सुरक्षा घेरे में मंदिर पहुंचाया गया। विवेक सृष्टि से यह ट्रक लगभग शाम साढ़े सात बजे निकला। इसके बाहर निकलते ही केंद्र के बाहर खड़े भक्तों ने जय श्रीराम का उद्घोष करना शुरू कर दिया।
    • रास्ते भर लोग आराध्य को देखने के लिए लालायित दिखे, लेकिन प्रतिमा की झलक तक न मिली। जय श्रीराम जय श्रीराम.. का उद्घोष होता रहा।
    • विवेक सृष्टि से ट्रक बाईपास स्थित बहुमंजिला पार्किंग के रास्ते होता हुआ लता मंगेशकर चौराहे पहुंचा। यहां से ट्रक रामपथ से होता हुआ भक्तिपथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने से रामजन्मभूमि परिसर में लाया गया।

 

Ayodhya News LIVE: सेवक हनुमान से मिल राम मंदिर पहुंचे रामलला

 राम लला जन्मभूमि पहुंच चुके हैं। अभी इस प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे से इस प्रतिमा की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का पूजन शुरू होगा।

 

 

 

Exit mobile version