Site icon Yashbharat.com

Rajasthan Political Crisis: अयोग्यता नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा पायलट खेमा, कहा- स्‍पीकर के नोटिस को रद किया जाए

Sachin Pilot and Ashok Gehlot

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच सचिन पायलट का खेमा विधायकों की सदस्यता रद करने को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की सुनवाई कल तक के लिए टल गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पायलट समर्थक विधायक पृथ्वीराज मीणा ने विधायकों को अयोग्य ठहराने को लेकर राज्य विधानसभा के स्पीकर द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी है। मामले को लेकर कोर्ट में हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी उनका प्रतिनिधित्व किया। स्पीकर का प्रतिनिधित्व अभिषेक मनु सिंघवी ने किया।
वकील हरीश साल्वे ने कहा कि स्‍पीकर के इस नोटिस को रद्द किया जाए और अवैधानिक घोषित किया जाए। साल्वे ने कहा कि सदन से बाहर हुई कार्यवाही के लिए स्‍पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) नोटिस जारी नहीं कर सकते हैं। नोटिस की कोई संवैधानिक वैधता नहीं है। इस नोटिस को तुरंत रद्द किया जाए और अवैधानिक घोषित किया जाए। हरीश साल्वे का कहना है कि असंतुष्ट विधायक राजस्थान अध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिसों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देना चाहते हैं। साल्वे का कहना है कि याचिकाकर्ता संविधान की दसवीं अनुसूची में निहित दलबदल विरोधी कानून को चुनौती देंगे।

Exit mobile version