Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

समाजसेवा में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित हुए राजा जगवानी, झूलेलाल सेवा मंडल ने साल श्रीफल से किया सम्मान 

कटनी।.मानव सेवा ही ईश्वरी सेवा है, इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता जो हर समाज वर्ग में अपनी सेवा में अग्रसर रहने वाले राजा जगवानी को झूलेलाल सेवा मंडल माधव नगर के तत्वाधान में शाल श्रीफल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। गत कई वर्षों से राजा जगवानी समाज सेवा क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करते आ रहे हैं। माधवनगर युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में पीड़ित व्यक्ति के लिए फोल्डिंग पलंग, व्हीलचेयर, वॉकर, ऑक्सीजन सिलेंडर, गरीब कन्याओं की शादी में जनसहयोग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते आ रहे हैं। इस मौके पर झूलेलाल सेवा मंडल के अध्यक्ष झममटम ठारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष खियल चावला, सचिव विजय वाधवानी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नंदवानी, कटनी प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, समाजसेवी प्रकाश आहूजा, निरंजन पंजवानी, सिंधी सेंट्रल शांति नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक चेलानी, दर्शन लाल गेई, मनोहर बजाज, जियत राय पंजवानी, लख्मीचंद डोडानी, पायल जेतवानी, प्रेम जसूजा, जोधाराम जयसिंघानी, तमाम लोगों की उपस्थिति में समाजसेवी राजा जगवानी का सम्मान किया गया।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक