Site icon Yashbharat.com

Raipur Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ में बड़ी ठगी! BJP नेता नितिन नवीन के नाम पर पार्टी विधायक से ऐंठे पैसे, पुलिस महकमे में हड़कंप

Screenshot 20260526 095118 Google

Raipur Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ में बड़ी ठगी! BJP नेता नितिन नवीन के नाम पर पार्टी विधायक से ऐंठे पैसे, पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने इस बार आम जनता को नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के एक माननीय विधायक को ही अपना शिकार बना लिया है। ठगों ने बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के नाम का इस्तेमाल कर रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को अपने जाल में फंसाया और उनसे पैसे ऐंठ लिए।

खुद को बताया ‘नितिन नवीन’ का पीए (PA)

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन किया और खुद को बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन नवीन का निजी सहायक (Personal Assistant) बताया। फोन करने वाले ने बेहद शातिराना अंदाज में बात करते हुए किसी जरूरी काम का हवाला दिया और तुरंत पैसों की मांग की।

विधायक ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए ₹10,000

​चूंकि नाम पार्टी के इतने बड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी का था, इसलिए विधायक पुरंदर मिश्रा को जरा भी शक नहीं हुआ। उन्होंने बिना देर किए आरोपी के बताए अकाउंट में 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, इसके बाद जब मामले की सच्चाई सामने आई और पता चला कि नितिन नवीन या उनके स्टाफ की तरफ से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया था, तो विधायक के होश उड़ गए।

खम्हारडीह थाने में FIR दर्ज, जांच शुरू

​विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई इस धोखाधड़ी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

​साइबर सेल और पुलिस की टीमें फोन नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स के आधार पर ठगों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर ठग वीआईपी (VIP) और जनप्रतिक्षियों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Exit mobile version