Rain Alert 23 सितंबर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 24 जिलों में होगी भारी बारिश

barish Pani

3:28:08 AM Rain Alert रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज हुआ। वातावरण में नमी रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। राजधानी में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 23 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।