Site icon Yashbharat.com

Rain Alert मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश की संभावना

1948139 up weather

Rain Alert गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रीवा में 13, सतना में 10, दमोह में आठ, सिवनी में तीन, बैतूल, सागर एवं उमरिया में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ एवं शिवपुरी में दर्ज किया गया। इसी तरह देर शाम कटनी में भी जोरदार बारिश से शहर के साथ पूरा जिला तरबतर था। गर्मी से लोगों को राहत मिली।

पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका मौजूद है। मध्य महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिणी कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से पूरे मध्य प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

उधर विभिन्न मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह आसमान साफ रहने से तीखी धूप निकल रही है। इससे अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना हुआ है। उधर, दोपहर के समय बादल छाने लगते हैं और तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा होने लगती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं।

Exit mobile version