Site icon YASHBHARAT.COM

Rain Alert धनतेरस पर मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना

barish Pani

barish Pani

भोपाल। Rain Alert शुक्रवार को पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। धार जिले में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

शुक्रवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान नौगांव में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भोपाल-इंदौर में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी एच.एस. पांडे ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। नमी के चलते दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

सक्रिय मौसम प्रणालियां

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ  ने बताया कि पूर्वी हवाओं के साथ बीच-बीच में दक्षिणी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे नमी बढ़ रही है और बादल बन रहे हैं। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रह सकती है।

Exit mobile version