Site icon Yashbharat.com

Rain Alert मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घण्टे में जोरदार बारिश की संभावना

IMG 20240724 WA0001

Rain Alert मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एवं उससे लगे मध्य प्रदेश पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस कारण रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में जैसलमेर, कोटा, खजुराहो, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से रांची, कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

अरब सागर में महाराष्ट्र कोस्ट पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।महाराष्ट्र से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर एवं उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा का सिलसिला तीन दिन तक बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा का सिलसिला तीन दिन तक बना रह सकता है।

Exit mobile version