Site icon Yashbharat.com

माधवनगर बरसी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा रेलवे ने, आज और कल माधवनगर स्टेशन में ठहराव लेंगी ये ट्रेनें 

1001831604 50kb

कटनी (YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में आयोजित दो दिवसीय बरसी मेले में बाहर से आने व जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कटनी- जबलपुर रेलखंड की तीन जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव माधवनगर स्टेशन में दिया है। रेल प्रशासन के अनुसार माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों को 1 मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा आज 09 और कल 10 अक्टूबर 2026 को दो दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। जिसके तहत 11273 / 11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, 11271 / 11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, 11265 / 11266 जबलपुर-अम्बिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस है। रेल प्रशासन ने मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर सुगम आवागमन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस निर्णय से कटनी, जबलपुर, भोपाल और प्रयागराज रूट से आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा अब और अधिक आसान व आरामदायक हो जाएगी।

Exit mobile version