Site icon Yashbharat.com

दिवाली पर रेलवे का तोहफा: सोगरिया-दानापुर के बीच कटनी से होकर चलेगी एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन, देखें रूट, टाइम और कोच डिटेल्स

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

जबलपुर 14 अक्टूबर। दिवाली पर रेलवे का तोहफा: सोगरिया-दानापुर के बीच कटनी से होकर चलेगी एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन, देखें रूट, टाइम और कोच डिटेल्स।रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने दिवाली के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सोगारिया से प्रस्थान कर बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों की विस्तृत जानकारी निम्न है।

स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09817 सोगारिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को एक्सप्रेस ट्रेन सोगारिया स्टेशन से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर, बारां 23:53 बजे, पहुंचकर अगले दिन सालपुरा मध्यरात्रि 00:28 बजे, छबड़ा गुगोर 00:48 बजे, रूठियाई 01:50 बजे, गुना 02:20 बजे, अशोक नगर 03:05 बजे, सागर 05:35 बजे, दमोह 06:45 बजे, कटनी 08:00 बजे, मैहर 09:40 बजे, सतना 11:00 बजे पहुँचकर और शुक्रवार को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

ईसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगारिया स्पेशल ट्रेन शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को* एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी सुबह 08:35 बजे, सतना दोपहर 12:55 बजे, मैहर 13:25 बजे, कटनी 14:30 बजे, दमोह 16:20 बजे, सागर 17:30 बजे, अशोक नगर रात 19:38 बजे, गुना 20:55 बजे, रूठियाई 21:48 बजे, छबड़ा गुगोर 22:18 बजे, सालपुरा 22:33 बजे, बारां 23:13 बजे पहुंचकर और रविवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगारिया स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन :- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

स्टॉपेज : रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

दिवाली पर रेलवे का तोहफा: सोगरिया-दानापुर के बीच कटनी से होकर चलेगी एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन, देखें रूट, टाइम और कोच डिटेल्स

Exit mobile version