Railway Special Train: रेल प्रशासन ने यात्री यातायात को संभालने चलाई मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन

Railway Special Train: रेल प्रशासन ने यात्री यातायात को संभालने  मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05285/05286 मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 05285 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.12.2023 एवं 27.12.2023 को मुजफ्फरपुर स्टेशन से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्य रात्रि 00:30 बजे सतना, 01:30 बजे कटनी, 03:00 बजे जबलपुर, 06:30 बजे इटारसी और 21:00 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05286 पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.12.2023 एवं 28.12.2023 को पुणे स्टेशन से 23:00 बजे प्रस्थान कर,अगले दिन 12:10 बजे इटारसी, 15:20 बजे जबलपुर, 16:30 बजे कटनी, 17:35 बजे सतना और तीसरे दिन 06:00 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन-  इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय इकॉनामी श्रेणी, एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

Exit mobile version