Railway good News: मुंबई सेंट्रल से अयोध्या कैंट के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, इंदौर-देवास के यात्रियों को भी मिलेगी सीधी सुविधा
इंदौर/रतलाम: दीपावली और शीतकालीन त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर मुंबई सेंट्रल–अयोध्या कैंट के बीच एक ‘वन-वे स्पेशल ट्रेन’ (One-Way Special Train) का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से रामनगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इंदौर, महू और देवास के यात्री उज्जैन से पकड़ सकेंगे ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हालांकि यह ट्रेन वाया रतलाम-नागदा होकर गुजरेगी, लेकिन इंदौर, महू और देवास के यात्री उज्जैन पहुंचकर आसानी से इस स्पेशल ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
ट्रेन का शेड्यूल और समय-सारणी
मुंबई सेंट्रल–अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन आज यानी 16 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी।यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम और नागदा स्टेशनों से होते हुए अगले दिन (17 नवंबर) रात 9:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव (Stoppages)
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन का दोनों राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी।

