
Railway: कोड वेव के चलते रेलवे व हवाई सेवाएं प्रभावित, देरी से चल रही हैं यह 26 ट्रेनें; 134 फ्लाइट्स का समय बदला गया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह को दिल्ली एनसीआर में कोहरा छाया रहा, लेकिन उतना नहीं जितना कल था। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। कई ट्रेनें, उड़ानें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। 28 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।

घने कोहरे की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली हवाईअड्डा एफआईडीएस के मुताबिक, दिल्ली हवाईअड्डे पर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान करने वाली लगभग 134 उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। वही भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र में 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
#WATCH | Delhi: Some trains delayed due to fog and low visibility in the national capital; Visuals from New Delhi Railway Station pic.twitter.com/y3iNBqQCAz
— ANI (@ANI) December 28, 2023
इससे पहले, कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक करीब 30 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। इस दौरान पालम एयरपोर्ट पर 50 मीटर और सफदरजंग एयरपोर्ट पर 125 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। स्थिति दोपहर 12 बजे के बाद सामान्य हुई। वहीं, सुबह ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। राजधानी व वंदे भारत जैसी ट्रेनें घंटों की देरी से या तो रवाना हुईं या देरी से दिल्ली पहुंचीं।
Cold Wave in India: कई राज्यों में बिछी कोहरे की चादर
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पंजाब, हरियाणा-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश से कोहरे की परत बिछी हुई है। मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों तक केहरे की चादर फैली हुई है।
50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण 11 विमानों को जयपुर और एक विमान को लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया। दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर 12 बजे तक सभी विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया।
बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाने से धूप खिली। कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक रहा।
गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय
कोहरे के चलते गाजियाबाद में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है।








