Monday, May 4, 2026
Latest:
jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Rail Update जबलपुर मण्डल की कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ रीशेड्यूल व परिवर्तित मार्ग से तथा शॉर्ट टर्मिनेट की गईं

Rail News Update पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के जबलपुर-इटारसी रेलखण्ड पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 897/21के निकट बालू रेवा ब्रिज के खतरे की स्थिति में होने के कारण संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एहतियात के तौर पर कुछ गाड़ियों को रद्द, कुछ गाड़ियों को रि शेड्यूल, कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से और कुछ गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है, इस मार्ग से होकर चलने वाली प्रभावित गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

इव गाड़ी को किया गया रद्द

  • दिनांक 29.06.2023 को गाड़ी संख्या 11128 कटनी- भुसावल ट्रेन को रद्द किया गया है।

इन रेलगाडी का मार्ग परिवर्तित

  •  दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल – बनारस महानगरी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट इटारसी-जबलपुर-कटनी के बजाय इटारसी -भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी ।

इन रेलगाडी को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

  • दिनांक 28.06.2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11127 भुसावल – कटनी ट्रेन खंडवा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी अर्थात ये गाड़ी खंडवा – कटनी स्टेशन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

इन गाड़ी को किया गया रि शेड्यूल

  • दिनांक 28.06.2023 को गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति – जबलपुर एक्सप्रेस को एक घंटे रिशेड्यूल किया गया है अर्थात यह गाड़ी अब 17.40 बजे के बजाय 18.40 बजे अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हुई।

समाचार लिखे जाने तक डाउन रेलवे ट्रैक बहाल हो गया है।
एहतियात बरतते हुए 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से रेलगाड़ियां गुजर रही हैं। पहली रेलगाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर जबलपुर निकाली गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम