Site icon Yashbharat.com

Rail track:कल फिर 6 घंटे के लिए बंद रहेगा कटनी-जबलपुर रेलमार्ग

images 1

कटनी। कटनी जबलपुर रेलखंड पर स्थित निवार व हिरन नदी रेल पुल के तीसरे गार्डर को बदलने का कार्य कल 20 फरवरी को कराया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 6 घंटे का मेगाब्लाक लिया है।

निवार व हिरन नदी रेलपुल का तीसरा गार्डर बदलने रेलवे ने लिया मेगाब्लाक

मेगाब्लाक के कारण कटनी और जबलपुर के बीच का रेल यातायात करीब 6 घंटे तक बाधित रहेगा और इस दौरान इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा या फिर कटनी में ही रद्द करते हुए कटनी से रवाना किया जाएग। गौरतलब है कि निवार व हिरन नदी पुल पर गार्डर बदलने के लिए रेलवे ने तीसरी बार मेगा ब्लाक लिया है। पहला मेगा ब्लाक 26 दिसंबर व दूसरा ब्लाक 23 जनवरी को लिया गया था। अब कल 20 फरवरी को तीसरा ब्लाक लिया जा रहा है।
इन गाडिय़ों के परिचालन पर पड़ेगा असर*
मेगाब्लाक की वजह से जबलपुर से रीवा के बीच कटनी होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 1705/1706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल कल 20 फरवरी को पूरी तरह से रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02289/90 रीवा-जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस कटनी स्टेशन पर टर्मिनेट होकर वहीं से रीवा के लिए प्रारंभ होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01651/52 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 01265/66 अंबिकापुर-जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कटनी साउथ स्टेशन में टर्मिनेट होगी और वहीं से सिंगरौली व अंबिकापुर के लिए प्रारंभ होंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
मेगाब्लाक की वजह से जबलपुर-कटनी रेलखंड पर चलने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जाएगा। जिसमेंं गाड़ी संख्या 02150 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन कटनी आकर जबलपुर रेलखंड की बजाय कटनी-बीना-भोपाल-इटारसी से होकर जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03202 एलटीटी-पटना जनता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-रांची स्पेशल ट्रेन व गाड़ी संख्या 09057 उधना-मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन इटारसी के बाद भोपाल-बीना, सागर, दमोह होते हुए कटनी आएगी और फिर यहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
निवार व हिरन नदी रेलपुल की फैक्ट फाइल
-100 साल पुराने हो चुके हैं गार्डर।
-70 साल होती है एक गार्डर की उम्र।
-8 गाडर हैं हिरन और निवार पुल पर।
-02 गार्डर अभी तक बदली गई है।
-06 घंटे का ब्लाक लेकर बदली जाती है एक गार्डर।
-33 मीटर लंबी है गार्डर।
-15 फीट के आसपास है ऊंचाई।

Exit mobile version