Site icon Yashbharat.com

Rail Reservation No Room किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन मिल जाये तो किस्मत, लंबी दूरी की सभी ट्रेनें नो रूम

images 11 1

Rail Reservation No Room रक्षाबंधन पर ट्रेन से आने जाने की सोचना फिलहाल बेकार है। किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन मिल जाये तो किस्मत लंबी दूरी की सभी ट्रेनें नो रूम या वेटिंग टिकट गई दे रहीं हैं। हालांकि वेटिंग टिकट पर अब केवल जनरल कोच में यात्रा ही की जा सकती है मतलब राखी के पहले यात्रा मुश्किल भरी है। इस बीच कई यात्री ट्रेनें विभिन्न कारणों से निरस्त चल रहीं है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग रिजर्वेशन टिकट वाले यात्री जनरल कोच में ही सफर कर सकते हैं, क्योंकि टिकट चेकिंग का सिस्टम ऑनलाइन हो गया है। लिहाजा यात्री वेटिंग टिकट कैंसल कराएं, वरना उन्हें जनरल कोच में सफर करना होगा।

ट्रेनों में जितनी बर्थ, उतना ही रिजर्वेशन टिकट जारी करने का रेलवे का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। इससे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि एक-एक ट्रेनों में 150 से 200 तक वेटिंग रिजर्वेशन टिकट जारी किया जाता है।

अब यदि रेलवे काउंटरों से लिया रिजर्वेशन टिकट वेटिंग में है, तब भी रेलवे स्लीपर कोच में सफर नहीं करने देगा, बल्कि सीधे जुर्माना वसूलेगा, क्योंकि कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इस बात पर रेलवे प्रशासन अब खासा ध्यान दे रहा है। यह सिस्टम रेलवे प्रशासन ने सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में लागू कर दिया है।

Exit mobile version