Rail News बिलासपुर की ओर सफर करने वाले रेल यात्री ध्यान दें, 18 ट्रेने रद रहेंगी और दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

बिलासपुर की ओर सफर करने वाले रेल यात्री ध्यान दें, 18 ट्रेने रद रहेंगी और दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

Rail News अगर आप बिलासपुर रायपुर की ओर रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर महत्वपूर्ण है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झलवारा स्टेशन में अधोसंरचना विकास के लिए नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।

इसकी वजह से 18 ट्रेने रद रहेंगी और दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस कार्य के तहत कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन (कटनी-मुड़वारा से) और सिंगरौली दिशा की ओर टाइ-लाइन की कनेक्टिविटी को इरकोन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। कार्य की वजह से एक से नौ जून के बीच रेल परिचालन पर असर पड़ेगा।

Exit mobile version