Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Rail News दुर्ग-लालकुआँ-दुर्ग के मध्य समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

Rail News। रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दुर्ग-लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 09-09 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कटनी मुड़वारा, दमोह एवं सागर स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

दुर्ग-लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (18 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआँ जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 01 मई से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर, कटनी मुड़वारा रात 19:50 बजे, दमोह 21:30 बजे, सागर 22:40 बजे पहुँचकर, अगले दिन निजामुद्दीन सुबह 11:25 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए शक्रवार शाम 17:50 बजे लालकुआँ जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। (09 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 08772 लालकुआँ जंक्शन-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 मई से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआँ जंक्शन स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन निजामुद्दीन मध्यरात्रि 01:20 बजे, सागर दोपहर 14:00 बजे, दमोह 15:15 बजे, *कटनी मुड़वारा शाम 17:50 बजे, पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रविवार भोर 04:00 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। (09 ट्रिप)

इन स्टेशनों पर ठहराव

रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, हज़रत निजामुद्दीन, गाज़ियाबाद जंक्शन, मुरादाबाद, रामपुर एवं रुद्रपुर सिटी।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम