Rail news दयोदय एक्सप्रेस की सेवा फिर से अजमेर तक बहाल

Rail news दयोदय एक्सप्रेस की सेवा फिर से अजमेर तक बहाल रहेगी

Rail News रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते दयोदय एक्सप्रेस कुछ फेरों को जयपुर-अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। अब आंशिक निरस्त जबलपुर-दयोदय-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी। यानि अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार गंतव्य तक चलती रहेंगी।

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 30 मई से 08 जून 2024 तक जबलपुर से जयपुर तक चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अजमेर तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 31 मई से 09 जून 2024 तक जयपुर से जबलपुर तक चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अजमेर से चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

Exit mobile version