Site icon Yashbharat.com

Rail news जबलपुर रेल जोन अंतर्गत सीमित ऊँचाई वाले 2 सब-वे यानि LHS बनाए गए, 35 बनाने का लक्ष्य

wp 1695305411927

Rail News पश्चिम मध्य रेल में संरक्षा एवं अनुरक्षण के तहत अधोसंरचना के निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए तीव्र गति से निष्पादित किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेल ट्रेनों के सरंक्षित एवं सुगम परिचालन के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार रोड ओवर ब्रिज (ROB)/ रोड अंडर ब्रिज(RUB)/ सीमित ऊँचाई वाले सबवे यानि LHS बनाए जाते हैं।

इसी श्रंखला में पमरे द्वारा अधोसंरचना के निर्माण कार्य में गति प्रदान करते हुए इस वित्तीय वर्ष में पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में अब तक 02 समपार फाटकों के स्थान पर सीमित ऊँचाई वाले सबवे (LHS) तैयार कर यात्रियों एवं रोड यूजर्स की सुरक्षा को और भी दुरुस्त करने का कार्य किया है, जिससे रेल और रोड ट्रैफिक के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। रेल प्रशासन द्वारा किये गए इस कार्य से रोड एवं रेल ट्रैफिक में होने वाले व्यवधान खत्म हुआ। इससे रोड एवं रेल परिचालन आसान तथा सुगम हुआ है।

जबलपुर मंडल में निम्नलिखित 02 लेवल क्रासिंग गेट के स्थान पर बनाये गए एल.एच.एस

इस वित्तीय वर्ष में जबलपुर मंडल के समपार फाटक क्रमांक 362 झुकेही – पकरिया रोड सेक्शन एवं समपार फाटक क्रमांक 384 उंचेहरा – लगरगवां सेक्शन में उक्त 02 समपार फाटकों को बंद कर इसके स्थान पर सीमित ऊँचाई वाले सबवे प्रदत्त किये गये है जिससे समपार फाटकों में रोड यूजर्स के समय की बचत के साथ साथ सुरक्षा एवं संरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।

इस वित्तीय वर्ष में पमरे के तीनों मंडलों में कुल 35 समपार फाटकों को बंद कर उनके स्थान पर सीमित ऊँचाई सबवे प्रदत्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है एवं तीव्रता से इन कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी प्रकार पश्चिम मध्य रेल तीनों मण्डलों पर आगे भी अधोसंरचना के निर्माण कार्य में हमेशा ही गति प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Exit mobile version