Site icon Yashbharat.com

Rail News कटनी होकर कोटा से दानापुर के मध्य स्पेशल ट्रेन के चार फेरे बढ़ाये गए

05 10 2020 rail cattle 2020105 215646

Rail News दीपावली एवं छठ के त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा से गाड़ी सं 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन को दोनों दिशाओं में 04-04 ट्रिप बढ़ाकर चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 10 कोच, वातानुकूलित टू टियर 02 कोच, स्लीपर 06 कोच, सामान्य श्रेणी 02 कोच, 01 एसएलआर तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। जिससे कोटा से उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों को अग्रिम आरक्षण का लाभ एवं भीड़ से राहत मिलेगा।

गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में अतिरिक्त 04-04 फेरे दिनांक 13 नवम्बर, 16 नवम्बर, 19 नवम्बर एवं 23 नवम्बर,2023 को कोटा से और दिनांक 14 नवम्बर, 17 नवम्बर, 20 नवम्बर एवं 24 नवम्बर,2023 को दानापुर से चलेगी।

गाड़ी सं 09817 कोटा से दानापुर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 09:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:45 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट – यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य बारां, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी । यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे ध्यान दें और सुविधा का लाभ उठायें।

Exit mobile version