Site icon Yashbharat.com

Rail news अब 5 से 11 दिसंबर तक निरस्त की गई नर्मदा एक्सप्रेस

wp 1694186196535

Train Cancelled: कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल सहित 16 ट्रेनें रदद

Rail news ब्लाक के कारण एक दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। अब 5 से 11 दिसंबर तक नर्मदा एक्सप्रेस निरस्त कर दी ही है। पहले रेलवे ने इसे कटनी एनकेजे तक चलाने की घोषणा की थी अब इसे निरस्त कर दिया गया। रतलाम मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनें भी भोपाल मंडल के प्रस्तावित ब्लाक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
भोपाल मंडल के बुधनी-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन के लिए 13 दिन का ब्लाक लिया जा रहा है। इसमें इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक और 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 5 दिसंबर को डा. आंबेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस और 6 दिसंबर को नागपुर-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वहीं रतलाम मंडल से गुजरने वाली नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 7 दिसंबर, जयपुर-नागपुर 8 दिसंबर, हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद 7 नवंबर से 8 दिसंबर, हैदराबाद-हिसार-हैदराबाद, चेन्नई-बीकानेर-चेन्नई और हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
भोपाल मंडल के बुधनी-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन को जोड़ा जाना है। इसके लिए ब्लाक लिया गया है। इस कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली और गुजरने वाली 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 12 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
इस प्रस्तावित ब्लाक के कारण एक दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इंदौर से चलने वाली इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 से 9 दिसंबर तक वाया भोपाल-कटनी मुडवारा-न्यू कटनी जंक्शन तक चलेगी। वहीं रतलाम मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनें भी भोपाल मंडल के प्रस्तावित ब्लाक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
Exit mobile version