Site icon Yashbharat.com

रेल इंजन रखरखाव डिपो डीजल लोको शेड में अचानक भड़की आग

IMG 20250207 WA0065

रेल इंजन रखरखाव डिपो डीजल लोको शेड में अचानक भड़की आ

कटनी : रेल इंजन रखरखाव डिपो डीजल लोको शेड में अचानक भड़की आग में दोपहर 3:00 बजे के लगभग अचानक आग भड़क उठी। शेड के कर्मचारियों द्वारा वहां उपलब्ध संसाधनों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था किंतु आग बहुत ही विकराल रूप ले चुकी थी। आग डिपो के वेस्ट कचरा जलने वाली मशीन इंसीनरेटर इंसीनरेटर प्लांट के आसपास बहुत ही अधिक मात्रा में वेस्ट मटेरियल की जिसमें आग लगने से उसे पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था

पश्चात वहां उपस्थित अधिकारियों द्वारा फायर ब्रिगेड बुलाई गई तथा फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर लगभग 1 घंटे की मशक्कत बाद काबू पाया गया ।इस आज पर काबू पाने के लिये (डीएमई )मंडल यांत्रिक इंजीनियर गजेंद्र सिंह मीणा एवं सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर रुद्र नारायण तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। और आग पर काबू पाने के व्यवस्था करने में लगे रहे।आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है !इस पर जांच कमेटी बैठने की बात की गई है! तथा प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा यह बताया गया की पुराने इंजनों की कटिंग होने से भी आग लगने की आशंका है ।तथा लैब में उपयोगी केमिकल के खाली डब्बे एवं एक्सपायरी पड़े डब्बे के रिसाव से आग लगने के की भी आशंका बताई जा रही हैं। शेड में कोई भी जनहानि न होने का तथा किसी प्रकार का रेल संपत्ति का नुकसान न होने का दावा किया गया है ।क्योंकि यह आग डिपो के आखिरी छोर पर डंपिंग यार्ड जहां शेड का कचरा आदि एकत्रित किया जाता है वहां लगी थी इसलिए किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ बताया गया।

Exit mobile version