Latest

कटनी में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई छापामार कार्यवाही

कटनी । कटनी में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई छापामार कार्यवाही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 एवं आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01 के अंतर्गत ग्राम बिचपुरा, टेढ़ी मानपुर, तख़ला, धपई एवं गैंतरा में छापामार कार्यवाही की गई।

कटनी में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई छापामार कार्यवाही

इस छापामार कार्यवाही में कुल 27 पाव देशी मदिरा प्लेन और मसाला, 750 किलोग्राम महुआ लाहन और 14 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर जप्त करते हुये मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 एवं 01 में कुल 09 अपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 79 हजार 435 रूपये है।

इस छापामार कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उइके, अतुल कुटार, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, सी पी त्रिपाठी तथा राम सिंह का योगदान रहा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि