katni

Raid In Katni Umariapan Juaa Satta Group: जुआफड़ में पुलिस की रेड, 11 जुआरी गिरफ्तार

Raid In Katni Umariapan Juaa Satta Group: जुआफड़ में पुलिस की रेड, 11 जुआरी गिरफ्तार। उमरियापान पुलिस ने शासकीय अस्पताल के पीछे चल रहे जुआफड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से नगद व तासपत्ती जप्त करते हुए जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।

घेराबंदी कर जुआफड़ में छापा मार कार्रवाई

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उमरियापान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल काकड़े ने स्टॉफ के साथ उमरियापान के शासकीय अस्पताल के पीछे मर्चुरी रोड में घेराबंदी कर जुआफड़ में छापा मार कार्रवाई की गई।

 

छापे के दौरान यहां से सूरज बर्मन, अम्बर गुप्ता, अभिषेक काछी, अलोक गुप्ता, मुशकी लाल बर्मन, नीतेश सोनी, भागचंद चौरसिया, श्रेयांश चौरसिया, नंदू गुप्ता, भोला चौरसिया को जुआ खेलते पकड़ा गया।

जुआरियों के पास से ताश पत्ते व 32 हजार 320 रुपए नगद जप्त किए गए। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम