Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी बोले, मेरी पार्टी ने भी की कई गलतियां, बताया कि राजनीति में 2 तरह के लोग होते हैं

rahul gandhi

rahul gandhi

 लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कबूल किया है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कई गलतियां की गई है। साथ ही उन्होंने भविष्य में कांग्रेस पार्टी में बदलाव के संकेत दिए हैं।

राहुल गांधी ने लखनऊ में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समृद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में 2 तरह के लोग होते हैं। पहले वो जो सुबह से शाम तक सत्ता के लिए दौड़ते हैं और कभी सच्चाई को स्वीकार नहीं करते हैं।

इस काम में लगे रहते हैं कि किसी तरह सत्ता में आ जाए। दूसरे ऐसे लोग होते हैं, जो जिन्हें सच्चाई सामने दिख रही होती है और उसे स्वीकार कर लेते हैं। आंबेडकर, गांधी, बुद्ध, पेरियार ने भी यही किया था।

राहुल बोले, मेरी पार्टी ने भी की कई गलतियां

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी कई गलतियां की हैं और कांग्रेस पार्टी को भविष्य में अपनी सियासत भी बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि मैं यह बात कांग्रेस पार्टी से होते हुए कह रहा हूं। हालांकि राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि पार्टी की ओर से क्या गलतियां की गई थी।

Exit mobile version