राहुल गांधी ने केरल में यमराज से मुलाक़ात के वीडियो के साथ किया स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने केरल में यमराज से मुलाक़ात के वीडियो के साथ किया स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने केरल में यमराज से मुलाक़ात के वीडियो के साथ किया स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने केरल में यमराज से मुलाक़ात के वीडियो के साथ किया स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार, लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक शख्स यमराज की पोशाक में दिख रहा है, जो राहुल गांधी से स्वास्थ्य नीति को लेकर बात कर रहा है।
राहुल गांधी ने केरल में यमराज से मुलाक़ात के वीडियो के साथ किया स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार
अनोखे अंदाज में अपनी योजना का प्रचार
राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कल केरल के बालुस्सेरी में बस में मेरी मुलाक़ात यमराज से हुई। बदकिस्मती से मुझे या यूडीएफ के दूसरे नेताओं को देखकर वे अधिक खुश नहीं हुए। यूडीएफ की ‘ओमान चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना’ हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज देने का वादा करती है, इससे यमराज का काम-धंधा तो छिन जाएगा, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूँढ़ देंगे।
Yesterday in Balussery, Keralam I met Yamaraj on a bus. Unfortunately he wasn’t particularly happy to see me or the other UDF leaders.
UDF’s Oommen Chandy Health Insurance Scheme promises Rs. 25 lakh health coverage for every household – this is going to put Yamaraj out of work… pic.twitter.com/I54G1QSbZJ
राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हमारा मकसद सीधा-सा है। केरल में किसी भी परिवार को कभी भी किसी मेडिकल संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह पक्का कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार से उसकी इज्जत, उसकी बचत या उसके भविष्य को न छीन पाए। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ हर केरलवासी के लिए इस अधिकार को हकीकत बनाने के लिए यहां मौजूद है।
यूडीएफ ने चुनाव के लिए पांच ‘इंदिरा गारंटी’ का भी वादा किया है। इसमें महिलाओं के लिए राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना शामिल है।
इसके अलावा गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवर देने और छोटे कारोबारों के लिए 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कर्ज का भी वादा किया है। केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।