Site icon Yashbharat.com

इल्हान उमर से मुलाकात पर राहुल गांधी फंसे, भाजपा का तीखा हमला

bjp alleges rahul gandhi and says congress is now openly working against india d80e50e3675201738d2d8add3c17c33f

कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका में तमाम समुदायों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जिसमें भारत विरोधी इल्हान उमर भी उनके साथ दिख रही हैं। राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीरें सामने आने पर भाजपा ने कांग्रेस और उनपर निशाना साधा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने मामले में ट्वीट कर निशाना साधा और लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है। इस भाजपा नेता ने कांग्रेस पर खुलेआम भारत के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया है।

 

निशिकांत दुबे ने भी साधा निशाना
भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं ।

सत्ता में आने के लिए उतावले हैं राहुल गांधी’
वहीं बीजेपी नेता संजू वर्मा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हो रहे हैं, इसी उतावलेपन की वजह से ही कोई कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात कर सकता है।

 

 

Exit mobile version