Site icon Yashbharat.com

राहुल ने एमएसपी और किसानों पर लोकसभा में सरकार को घेरा, कृषि मंत्री शिवराज ने दिया ये जवाब

rahul gandhi

rahul gandhi

राहुल ने एमएसपी और किसानों पर लोकसभा में सरकार को घेरा, कृषि मंत्री शिवराज ने दिया ये जवाबए लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने अग्निवीर योजना, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की।

राहुल गांधी के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने भी करारा जवाब दिया। राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए सरकार की ओर से किसानों को एमएसपी नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा, “देश के किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं, पर सरकार कह रही है कि हम नहीं देंगे।”

 

राहुल ने कहा कि हम किसानों के हित में जो भूमि अधिग्रहण कानून लाए थे, वर्तमान सरकार उसे बदल कर ऐसे कृषि कानून लेकर आई जो किसानों के बजाए उद्योगपतियों के हितों की बात करती थी। किसानों ने उसका विरोध किया। विरोध करने के लिए जो किसान दिल्ली आ रहे थे उन्हें रास्तों पर ही रोक दिया गया। आज तक कई जगहों पर बॉर्डर बंद हैं। सरकार किसानों को एमएसपी देने को तैयार नहीं है।

 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस आरोप का सरकार की ओर से तुरंत खंडन किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खड़े होकर राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के नेता को सदन में खड़े होकर झूठ नहीं बोलना चाहिए कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही। मोदी जी की सरकार किसानों को फसलों की लागत पर एमएसपी की सुविधा मुहैया करवा रही है।” इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कृषि मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि मैं किसानों कानूनी रूप से एमएसपी की गारंटी देने की बात कर रहा हूं।

Exit mobile version