‘Edison of India’ के अवतार में छाए आर. माधवन: फिल्म ‘GDN’ का दमदार ट्रेलर रिलीज; नेशनल अवॉर्ड की चर्चा तेज, लेकिन हिंदी फैंस क्यों हुए निराश?

'Edison of India' के अवतार में छाए आर. माधवन: फिल्म 'GDN' का दमदार ट्रेलर रिलीज; नेशनल अवॉर्ड की चर्चा तेज, लेकिन हिंदी फैंस क्यों हुए निराश?

‘Edison of India’ के अवतार में छाए आर. माधवन: फिल्म ‘GDN’ का दमदार ट्रेलर रिलीज; नेशनल अवॉर्ड की चर्चा तेज, लेकिन हिंदी फैंस क्यों हुए निराश?

मनोरंजन डेस्क। अपनी बेमिसाल अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीतने वाले पैन-इंडिया स्टार आर. माधवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अजय सान्याल के दमदार किरदार से वाहवाही लूटने के बाद, अब माधवन भारत के एडिसन कहे जाने वाले महान दूरदर्शी आविष्कारक और उद्योगपति गोपालास्वामी दोरईस्वामी नायडू (जी.डी. नायडू) की बायोपिक ‘GDN’ में नजर आने वाले हैं।

फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, इस शानदार रिस्पॉन्स के बीच हिंदी पट्टी के फैंस थोड़े निराश हैं और मेकर्स से एक बड़ा सवाल पूछ रहे हैं।

कैसा है ‘GDN’ का ट्रेलर?

करीब 3 मिनट लंबा यह ट्रेलर बेहद प्रभावशाली और बांधकर रखने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत जी.डी. नायडू के बुढ़ापे के एक चौंकाने वाले सीन से होती है, जहां अफवाह उड़ती है कि वह पागल हो गए हैं और उन्होंने अपने ही घर को बम से उड़ा दिया है। इसके बाद फ्लैशबैक में उनके अविश्वसनीय सफर को दिखाया जाता है।

अंग्रेजों के जमाने में लाखों की कमाई, देश का पहला स्वदेशी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (UMS) बनाना और देश के शुरुआती पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना करना— ट्रेलर में उनके हर पहलू को छुआ गया है। हालांकि, उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उन पर जर्मनी के नाजी तानाशाह अडॉल्फ हिटलर के साथ बिजनेस करने और देशद्रोह का झूठा आरोप लगाया जाता है। इन तमाम मुश्किलों और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों के बाद भी वह पीछे नहीं हटते। ट्रेलर की दमदार टैगलाइन ही सब बयां कर देती है: “Feared by the British. Forgotten by his countrymen.” (अंग्रेज जिससे डरते थे, देशवासी जिसे भूल गए)।

हिंदी फैंस क्यों पूछ रहे हैं सवाल?

ट्रेलर में आर. माधवन का ट्रांसफॉर्मेशन इतना कमाल का है कि फैंस अभी से उनके दूसरे नेशनल अवॉर्ड की भविष्यवाणी करने लगे हैं। लेकिन इस बीच उत्तर भारत के फैंस इस बात को लेकर बेहद निराश हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के सहयोग से रिलीज हो रहे इस ट्रेलर को अभी तक हिंदी भाषा में जारी नहीं किया गया है

यूट्यूब और इंस्टाग्राम के कमेंट बॉक्स में हिंदी फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि-“मादाम (Maddy) की इतनी बड़ी फिल्म का हिंदी ट्रेलर कब आएगा?” फैंस का कहना है कि ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की तरह इस महान भारतीय की कहानी भी पूरे देश के कोने-कोने तक हिंदी में पहुंचनी चाहिए। उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इसका हिंदी डब वर्जन भी रिलीज करेंगे।

तगड़ी स्टारकास्ट और रिलीज डेट

कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का स्क्रीनप्ले खुद डायरेक्टर और आर. माधवन ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म को माधवन की अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘ट्राइकलर फिल्म्स’ और वर्गीस मूलन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में माधवन के अलावा प्रियामणि, जयराम, सत्यराज और दुशारा विजयन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर गोविंद वसंथा ने दिया है।

कब होगी रिलीज: ‘GDN’ 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version