Site icon YASHBHARAT.COM

जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री के टेस्टिंग ग्राउंड में विस्फोट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच में जुटी एजेंसियां

IMG 20261109 WA0007

जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री के टेस्टिंग ग्राउंड में विस्फोट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच में जुटी एजेंसियां

जबलपुर। अतिसुरक्षित माने जाने वाले रक्षा क्षेत्र के व्हीकल फैक्ट्री के टेस्टिंग ग्राउंड में विस्फोट होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे टेस्टिंग ग्राउंड परिसर के भीतर रखे गए किसी विस्फोटक पदार्थ के फटने से यह घटना हुई।

जबलपुर में नौकरीपेशा और व्यस्त नागरिकों को बड़ी राहत: सदर स्थित कैंट पोस्ट ऑफिस परिसर में शुरू हुआ नया डाक बुकिंग काउंटर; 25 नवंबर से मिल रही सुविधा-अब दोपहर 3 बजे से रात 10:30 बजे तक बुक करा सकेंगे स्पीड पोस्ट और डाक

डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी से जांच शुरू विस्फोट की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा अमला मौके पर पहुंचा तथा पूरे परिसर को सुरक्षित किया गया। विस्फोटक किस प्रकार का था और वह अतिसुरक्षित क्षेत्र के अंदर कैसे पहुंचा, इसकी गहन पड़ताल की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लापरवाही या अन्य कारणों की पड़ताल, हताहत की पुष्टि नहीं प्रबंधन के मुताबिक, मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version