Site icon Yashbharat.com

Qatar की अदालत ने 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ अपील की स्वीकार, अगली सुनवाई जल्द

images 11

Qatar की अदालत ने 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ अपील की स्वीकार, अगली सुनवाई जल्द।कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील स्वीकार कर ली गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर की एक अदालत ने गुरुवार (23 नवंबर) को अपील दस्तावेज स्वीकार कर लिया और अब इस मामले पर अपने फैसले की घोषणा करने के लिए इसका अध्ययन करेगी. मामले में अगली सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है जिसमें थोड़ी संभावना है कि अदालत फैसला सुना सकती है.

भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की ‘कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेन्स’ ने 26 अक्टूबर, को मौत की सजा सुनाई थी. भारत ने फैसले को ‘बेहद’ चौंकाने वाला बताया था और मामले में सभी कानूनी विकल्प आजमाने का संकल्प लिया था.

प्राइवेट कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले इन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था.

Exit mobile version