Sawan Putrada Ekadashi 2023: संतान के लिए रखे जाने वाले सावन पुत्रदा एकादशी व्रत भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ये एकादशी व्रत पुत्र की कामना के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से जल्द ही संतान प्राप्ति होती है। साथ ही पुत्र पाने की इच्छा भी पूरी होती है। इस साल सावन पुत्रदा एकादशी 27 अगस्त 2023 को मनाई जा रही है। आइए, जानते हैं कि सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि क्या है।
सावन पुत्रदा एकादशी – 27 अगस्त 2023, रविवार
एकादशी तिथि – 27 अगस्त 2023, प्रातः 12.08
एकादशी तिथि समाप्त – 27 अगस्त 2023, रात 09.32
विष्णु जी पूजा मुहूर्त – सुबह 07.33 से सुबह 10.46 तक
व्रत पारण – सुबह 05.57 से सुबह 08.31 (28 अगस्त तक)
द्वादशी तिथि समापन – 28 अगस्त, शाम 06.22
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत नियम
-
- एकादशी व्रत के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। साथ ही दोपहर और रात्रि में भी जागरण करना चाहिए। विष्णु जी की भक्ती में लीन रहें।
-
- एकादशी के दिन मन शुद्ध रखना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
-
- इस दिन किसी को भी अपशब्द न बोलें, मन में बुरे विचार न लाएं।
-
- एकादशी व्रत के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। इससे पाप के भागी बनते हैं।
-
- इस दिन घर में सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। निराहार व्रत रखकर ही पूजा करनी चाहिए।
-
- एकादशी व्रत के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन तुलसी माता विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
सावन पुत्रदा एकादशी पूजा विधि
-
- एकादशी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करें और फिर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। व्रत का संकल्प लें।
-
- पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़क कर उस जगह को पवित्र करें। इसके बाद पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं।
-
- चौकी पर विष्णु जी की मूर्ति पूर्व दिशा में स्थापित करें। दाएं और कलश पर मौली बांधकर उसे स्थापित करें। उस पर लाल कपड़ा बांधें और उसकी पूजा करें।
-
- विष्णु जी का पंचामृत, गंगाजल आदि से अभिषेक करें और उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं।
-
- इसके बाद हल्दी, कुमकुम, चंदन, इत्र आदि पूजन सामग्री अर्पित करें।
-
- मीठे का भोग लगाएं। उसमें तुलसीदल जरूर रखें। पुत्रदा एकादशी की कथा सुनें।
-
- आरती के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान करें।
- इसके बाद दूसरे दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और शुभ मुहूर्त में व्रत खोलें।
Related Articles
-
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने से गई जान; कमरे से मिला इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर -
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
20 सितंबर 2026 पंचांग: महानंदा नवमी पर बन रहा सौभाग्य योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
वास्तु शास्त्र: घर में रखीं ये 5 शुभ चीजें चमका सकती हैं आपकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर और करियर में मिलेगी तरक्की
