Putin Life Style: हेलीपैड, सोने का बाथरूम, लग्जरी कमरे, पुतिन का ये जहाज देख फटी रह जाएंगी आंखें?
Putin Life Style: हेलीपैड, सोने का बाथरूम, लग्जरी कमरे, पुतिन का ये जहाज देख फटी रह जाएंगी आंखें?! इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़े हुए दो सुपरयाट को इस्तांबुल में ट्रैक किया गया है. कीव पोस्ट के अनुसार ये दोनों नवनिर्मित याट की कीमत 50 मिलियन डॉलर से अधिक है. इसके बारे में आइए और भी समझते हैं कि आखिर ये क्यों चर्चा में हैं.

दरअसल, ये सुपरयाट हैं जो लग्जरी पूर्ण हैं. द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये जहाज आधिकारिक रूप से गेन्नेडी टिमचेंको से जुड़ी कंपनियों के लिए पंजीकृत है, जो व्लादिमीर पुतिन के करीबी व्यक्तिगत मित्र हैं. 50 मिलियन डॉलर के सुपरयाट में लकड़ी के फर्श और ऊंची गोल छतें हैं. ये सुपरयाट मौज-मस्ती और अय्याशी का अड्डा बताई जाती हैं.
‘विक्टोरिया’ नाम की जहाज में दो मास्टर बेडरूम हैं. बताया जाता है कि पुतिन की प्रेमिका 40 साल अलीना काबेवा का ये पसंदीदा याट है. ऐसी भी अफवाह है कि पुतिन और अलीना काबेवा पिछले 15 साल से करीब हैं

