जनसेवा ही नारायण सेवा है, यह बोलकर सीएम मोहन यादव का काफिला रवाना, उसे देख सब बोले- ‘थैंक्यू सीएम साहब’
जनसेवा ही नारायण सेवा है, यह बोलकर सीएम मोहन यादव का काफिला रवाना, उसे देख सब बोले- ‘थैंक्यू सीएम साहब’

जनसेवा ही नारायण सेवा है, यह बोलकर सीएम मोहन यादव का काफिला रवाना, उसे देख सब बोले- ‘थैंक्यू सीएम साहब’।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सहृदयता फिर दिखी। अमरवाड़ा से लौटते समय रास्ते में खड़ी महिला को रोता देखकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने काफिला रुकवाया, महिला की पूरी बात सुनकर कैंसर से पीड़ित उनके पति का इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को तुरंत कहा। महिला के पति के कंधे पर हाथ रखकर कहा- जनसेवा ही नारायण सेवा है, यह बोलकर रवाना हो गए।
चेहरे की चमक बता रही है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को बटकाखापा और अमरवाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए आए थे। जनसभा को प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उईके, सांसद विवेक बंटी साहू एवं पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह ने भी संबोधित किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सभी लोगों की उपस्थिति और चेहरे की चमक बता रही है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है।
मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी की सहृदयता व संवेदनशीलता…”
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी आज अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के दौरे पर थे।
इस दौरान रास्ते में खड़ी एक पीड़ित महिला को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया , वाहन से उतरकर पीड़ित महिला की पूरी बात… pic.twitter.com/Yt7MzFrfRx








