Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी के लिए निकाली गयी जन जागरूकता रैली 

IMG 20260411 WA0093

 

 

जल गंगा संवर्धन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी के लिए निकाली गयी जन जागरूकता रैली

 

कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातककोत्तर महाविद्यालय कटनी एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी के द्वारा नगर निगम कटनी की सहयोगी संस्था ओम साईं विजन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरित कोर योजना, ईको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक विषय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई के निर्देशन एवं डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में जन जागरूकता रैली निकाल कर दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की समझाएं दी गई एकल उपयोग प्लास्टिक जिसे उपयोग के तुरंत बाद फेंक दिया जाता है जो हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट का कारण बनता जा रहा है यह प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ-साथ हमारी परिस्थितिकी तंत्र पर दीर्घकालिक प्रभाव डालती है प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण को बचाओ, एक में डालो सूखा कचरा एक में डालो गीला कचरा, गांधी जी ने बात सिखाई साफ सफाई साफ सफाई, कचरा प्रबंधन अपनाओ भारत को स्वच्छ बनाओ आदि नारों के माध्यम से समाज को जागृत किया गया जन जागरूकता रैली तिलक महाविद्यालय कटनी से खिरहनी दुर्गा चौक से समापन शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में हुआ । कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्‍त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे कुओं, नदी नालों, तालाबों की संरक्षण हेतु डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा शपथ दिलाई गई डॉ. माधुरी गर्ग, श्रीमती ज्योत्सना आठ्या, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ अतुल कुमार ओम साईं विजन से ऋषभ कनाडे, मनीष सिंह, नितेश सिंह, संजय चौधरी, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उपस्थिति सराहनीय रही ।

Exit mobile version