Site icon Yashbharat.com

PUBG Update::अनडाउन के जरिए पबजी का शुरू हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन

mobile game

mobile game

PUBG News: भारत में पबजी के बैन होने के बाद इसकी पैरेंट कंपनी ‘क्रॉफ्टन’ लगातार देश में इसकी वापसी की कोशिश कर रही है। इसके लिए लगातार नए प्लान बनाए जा रहे हैं।

हालांकि, अभी तक कंपनी ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुई है। भारत में वापसी के लिए क्राफ्टन ने नया गेम तैयार किया है। इसका नाम है ‘अनडाउन’। कंपनी सिंगापुर के जरिए इस गेम को भारत में लॉन्च कर सकती है।

स्पोर्ट्स न्यूज वेबसाइट स्पोर्ट्सकीडा की मानें तो पबजी और अनडाउन दोनों ही गेम चीनी कंपनी टेन्सेन्ट की मदद से बनाए गए हैं। भारत में चीनी कंपनियों पर बैन लगने के बाद टेन्सेन्ट ने गरेना नाम से एक कंपनी सिंगापुर में रजिस्टर कराई है। इसी कंपनी के जरिए सिंगापुर में अनडाउन गेम को लॉन्च किया जाएगा और फिर इसे भारत में लाया जाएगा।

न्यू स्टेट गेम के लिए करा सकते हैं प्री रजिस्टेशन

साल की शुरुआत में ही पबजी ने अपने नए गेम New State की घोषणा की है। इस गेम के लिए प्लेयर्स अभी से प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह गेम अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है, पर जल्द ही इसके गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

भारतीय बाजार में फिर पकड़ बनाना चाहती है कंपनी

ऑनलाइन गेम कंपनियों के लिए भारत बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है। इस बात को समझते हुए पबजी लंबे समय से भारत में वापसी की कोशिश कर रही है। इसके लिए एक स्थानीय कंपनी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है।

इसके साथ ही PUBG यूजर्स के लिए ऑफिशियल YouTube और Facebook पेज भी बनाए गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से अनुमति मिलते ही भारत में फिर से पबजी या इसी तरह का कोई दूसरा गेम लॉन्च किया जा सकता है।

 

Exit mobile version