Site icon Yashbharat.com

देवरी मझगवां में पं सत्येन्द्र पाठक जी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,मुख्य अतिथि यश‌ पाठक ने विजेता, उपविजेता टीम को सौंपी ट्राफी,राधे राधे स्पोर्ट्स क्लब तिलक चौक ने जीता फाइनल मुकाबला

IMG 20260128 WA0019

देवरी मझगवां में पं सत्येन्द्र पाठक जी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,मुख्य अतिथि यश‌ पाठक ने विजेता, उपविजेता टीम को सौंपी ट्राफी,राधे राधे स्पोर्ट्स क्लब तिलक चौक ने जीता फाइनल मुकाबल

कटनी- देवरी मझगवां स्पोर्ट्स क्लब द्वारा ग्राम पंचायत देवरी मझगवां के तिलक चौक स्थित शासकीय खेल मैदान में आयोजित पं सत्येंद्र पाठक स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 17 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 29 टीमों एवं 348 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
27 जनवरी 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में राधे-राधे स्पोर्ट्स क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के सुपुत्र युवा ह्रदय सम्राट यश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं खेल मैदान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
यश पाठक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने का माध्यम भी हैं । आज देवरी मझगवां के पं.सत्येन्द्र पाठक जी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में एक टीम ने जीता और दूसरी टीम ने हार से सीखा कि आगे कैसे जीतना है! आप दोनों टीमों एवं आयोजन समिति सहित उपस्थित रहे सभी वरिष्ठों को प्रणाम एवं आयोजन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भवानी राजा मिश्रा भाजपा कैमोर मंडल अध्यक्ष, अजय शर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष कैमोर, संतोष केवट उपाध्यक्ष नगर परिषद कैमोर, श्रीमती एनेट विश्वास क्लस्टर हैड अदाणी फाउंडेशन कैमोर अमेहटा सीमेंट वर्क्स , सरपंच श्रीमती विमला गौतम , समाजसेवी हजारी लाल गौतम , ज्ञान दत्त दीक्षित व्यवसायी एवं समाजसेवी , राजेश भारती सरपंच कलहरा , भाजपा कैमोर मंडल उपाध्यक्ष आश्चर्य तिवारी, ऋषभ तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, जीजो थामस , एस पी शर्मा , हरजिंदर सिंह , प्रतीक केवट , कन्हैया गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही l

Exit mobile version