कटनी के सभी वार्डों के प्रमुख चौराहों में CCTV कैमरे लगाने हेतु बजट में प्रावधान किया जाए

सभी वार्डों के प्रमुख चौराहों में CCTV कैमरे लगाने हेतु बजट में प्रावधान किया जाए

कटनी सभी वार्डों के प्रमुख चौराहों में CCTV लगाने की मांग कांग्रेस पार्षद रागिनी गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में महिला महापौर और अधिक संख्या में महिला पार्षद है और नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी महिला होने के नाते हम सबका कर्तव्य है कि कटनी नगर निगम में महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता ने महापौर आयुक्त को पत्र लिखा है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा व बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है प्रत्येक वार्ड के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के लगने से नारी के खिलाफ होने वाले अपराधों के अलावा नशाखोरी, चोरी, मारपीट जैसी घटनाओं में भी अंकुश लगाया जा सकता है। अतः आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण सुझाव पर विचार करते हुए बजट प्रावधान करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट कर l

Exit mobile version