Site icon Yashbharat.com

कटनी के वल्लभ नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप

Screenshot 20240826 174828 WhatsApp

कटनी। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में एक स्पा सेंटर में कतिथ तौर पर अनैतिक गतिविधियों का विवाद सामने आया है आरोप है  यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। यह आरोप कोई और नहीं यहां के रहवासियों ने लगाया है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक महिला के मकान पर स्पा सेंटर चलाया जा रहा है, जहां देर रात आवारा तत्वों का आना-जाना लगता था और तेज आवाजें आती थीं। तथा देहव्यापार किया जाता है।

रहवासियो द्वारा 100 डायल मे भी सूचना दी थी जिसमे 100 डायल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच की और सभी को समझा कर छोड़ दिया  ।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों को बचाया और उन्हें थाने ले आई। स्थानीय लोगों के अनुसार लड़कियों ने तो कबूल भी किया कि वे स्पा सेंटर चला रही थीं ।

साथ ही बताया कि आवारा तत्वों ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version