Propose Day Special: इंगलैंड की इस क्रिकेटर कोहली को कहा था, मुझसे शादी कर लो

केपटाउन: भारत ने कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेले गए तीसरे मैच में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का 34वां शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन अपने इस शतक से जितने खुश विराट कोहली हैं, उससे कहीं ज्यादा खुश और हैरान उनकी क्रिकेटर फैन डेनियल व्याट लग रही हैं।

इंग्लैंड की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने विराट के शतक के बाद हैरानी जताते हुए ट्वीट कर कहा, “फिर से?”

2014 में किया था शादी के लिए प्रपोज
डेनियल ने विराट कोहली को ट्विटर पर शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- “कोहली मुझसे शादी कर लो।” उस समय उन्होंने कोहली को खोली लिखा था और लोगों ने खूब मजाक उड़ाया।

कोहली (नाबाद 160) के शतक और शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बाद कुलदीप यादव तथा युजवेंद्र चहल के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली है।

Exit mobile version