Promotion In Reservation :कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर अहम फैसला
Promotion In Reservation : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। प्रमोशन यानी पदोन्नति में आरक्षण को लेकर आज एक राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत प्रमोशन में आरक्षण (Promotion In Reservation) को अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। इस पर लगी रोक को भी सरकार ने नए आदेश के तहत हटा दिया है। इसके बाद अब आरक्षण के बिना भी कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकेगा। शासन के इस आदेश का कर्मचारियों ने स्वागत किया है और इसके बाद सामान्य वर्ग-पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही हड़ताल भी खत्म हो गई है। गुरुवार से सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों में जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को भी अब परेशानियों से निजात मिल गई है।
यह अहम निर्णय उत्तराखंड सरकार ने लिया है। यहां जनरल-ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन General-OBC Employees Association गत 2 मार्च से प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर हड़ताल पर थी। यह हड़ताल बेमियादी थी। आंदोलनरत कर्मचारियों की मांग थी कि प्रमोशन में (Promotion In Reservation) जो रोक लगी है, उसे हटाया जाए। आरक्षण समाप्त किया जाए और आरक्षण रोस्टर में जो नया सिस्टम बनाया गया था, उसे कायम रखा जाए। कर्मचारियों का आंदोलन बढ़ता जा रहा था। सरकार ने इनसे वार्ता करने की काफी कोशिशें की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एसोसिएशन के कर्मचारी सदस्य अपनी मांगों को लेकर अड़े ही रहे।
आखिर आज 18 मार्च, बुधवार को राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मानते हुए आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत अपनी हड़ताल खत्म कर दी और सरकार का धन्यवाद अदा किया। आदेश के अनुसार सरकार ने अब यहां प्रमोशन में आरक्षण (Promotion In Reservation) को हटा लिया है। General-OBC Employees Association जनरल ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बकायदा हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
फैसले पर कर्मचारियों ने जश्न मनाया
सरकार के पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने और पदोन्नति पर लगी रोक हटाने के फैसले पर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने जश्न मनाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया।

